सहारनपुर में सड़क किनारे साे रहे पांच मजदूरों पर पलटा बजरी लदा ट्रक, तीन की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शाेक

WhatsApp Channel Join Now
सहारनपुर में सड़क किनारे साे रहे पांच मजदूरों पर पलटा बजरी लदा ट्रक, तीन की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शाेक


सहारनपुर, 10 अप्रैल (हि.स.)। जिले के थाना नागल के अंतर्गत सहारनपुर-झबरेहड़ा मार्ग पर सड़क किनारे टीन शेड में साे रहे पांच मजदूराें पर बजरी

लदा ट्रक पलट गया। इस हादसे में तीन मजदूराें की माैत हाे गई और अन्य लाेगाें काे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह मजदूर वहीं हाे रहे एक पुल के निर्माण कार्य में लगे हुए थे। इस हादसे पर मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ ने शाेक संवेदना व्यक्त की और घायलाें के समुचित इलाज के लिए

अधिकारियाें काे निर्देशित किया।

गुरुवार रात निर्माणाधीन पुल के पास सड़क किनारे टीन लगाकर मजदूर सो रहे थे। रात करीब 2 से 3 बजे के बीच गांव खेड़ा मुगल की ओर जा रहा बजरी भरा ट्रक असंतुलित हाे कर सो रहे मजदूरों के ऊपर पलट गया। हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास मौजूद अन्य मजदूर मौके पर पहुंचे ताे उन्हे बजरी के नीचे दबे मजदूरों की आवाजें सुनाई दीं।मजदूराें ने तुुरंत पुलिस काे इसकी सूचना दी और बजरी में दबे मजदूराें काे निकालनेका प्रयास शुरू कर दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सभी पांच मजदूरों को बजरी के नीचे से बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया। डाॅक्टराें ने तीन मजदूराें काे मृत घोषित कर दिया और अन्य दाे घायलों को भर्ती कर लिया गया। यह सभी मजदूर सहारनपुर-झबरेहड़ा मार्ग पर पुल के निर्माण कार्य में लगे हुए थे। पुलिस के अनुसार मृतकाें की पहचान असगर, इस्तकार और शौकीन के रूप में हुई और घायलाें की पहचान गुलफाम और कर्मवीर के रूप में हुई। यह सभी थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव महमूदपुर निवासी हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / MOHAN TYAGI

Share this story