बीआरपी कॉलेज मैदान में तीन दिवसीय पूर्वांचल युवा महोत्सव का शुभारंभ, प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

WhatsApp Channel Join Now

जौनपुर, 17 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में मंगलवार शाम बीआरपी इंटर कॉलेज के मैदान में तीन दिवसीय पूर्वांचल युवा महोत्सव का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्या ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर पूर्वांचल के विभिन्न जनपदों से आए युवा कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया।

मुख्य अतिथि मनोरमा मौर्या ने कहा कि पूर्वांचल युवा महोत्सव युवा कलाकारों के भविष्य के लिए मील का पत्थर साबित होगा। ऐसे आयोजनों से युवाओं में प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है और उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए बेहतर मंच मिलता है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन स्थानीय कला और संस्कृति को भी बढ़ावा देते हैं।

महोत्सव में गायकों ने अपने गीतों से समां बांधा तो महिला कलाकारों ने मनमोहक नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पीहू खरे ने गणेश वंदना पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। भोजपुरी कलाकार जितेंद्र झा ने अपने चिरपरिचित अंदाज में गीतों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं का मनोरंजन किया। वहीं, प्रख्यात शायर अब्दुल हक अंसारी 'हक जौनपुरी' ने अपनी शायरी से खूब वाहवाही लूटी।

मुख्य अतिथि ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम के संयोजक एवं महोत्सव अध्यक्ष डॉ. दिनेश तिवारी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन आशीष त्रिपाठी और अविनाश दुबे ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर समर बहादुर सिंह, विनोद सिंह, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश टंडन, समाजसेवी सोमेश्वर केसरवानी, पत्रकार दीपक श्रीवास्तव, देवेंद्र खरे, पवन गुप्ता पिंटू, संतोष सिंह, संजय सिंह, अजय दुबे सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

778907 Articles

Share this story