आत्महत्या के लिए उकसाने में वांछित तीन आरोपित गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
आत्महत्या के लिए उकसाने में वांछित तीन आरोपित गिरफ्तार


जौनपुर,13 अगस्त (हि.स.)। यूपी के जौनपुर स्थित सुजानगंज थाना अंतर्गत पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में वांछित तीन आरोपियों को गुरुवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। इस संबंध में जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश कुमार सिंह ने बताया कि मेरे निर्देशन में क्षेत्राधिकारी बदलापुर के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष सुजानगंज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 13 अगस्त 2026 को थाना सुजानगंज में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 287/2026 में वांछित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुन्नीलाल पुत्र स्व. मोहन गुप्ता, बसन्ती पत्नी गुन्नीलाल और कविता पुत्री गुन्नीलाल, निवासीगण ग्राम बसरही, थाना सुजानगंज, जनपद जौनपुर के रूप में हुई है।आरोपियों के खिलाफ धारा 108 और 3(5) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद तीनों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई और उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

Share this story