डीजल और पेट्रोल की जिले में कोई कमी नहीं : जिलाधिकारी

WhatsApp Channel Join Now
डीजल और पेट्रोल की जिले में कोई कमी नहीं : जिलाधिकारी


देवरिया, 25 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद के जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने बुधवार को जनता को भरोसा दिलाया है कि जिले में डीजल और पेट्रोल की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि पर्याप्त मात्रा में ईंधन उपलब्ध है और आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सुचारु रूप से चल रही है।

जिलाधिकारी ने आमजन से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराकर अनावश्यक रूप से पेट्रोल-डीजल का भंडारण न करें। ऐसा करने से कृत्रिम कमी की स्थिति बन सकती है, जिससे अन्य लोगों को परेशानी हो सकती है।

उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और सभी पेट्रोल पंपों पर नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। जरूरत पड़ने पर तत्काल आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

प्रशासन का उद्देश्य है कि सभी नागरिकों को बिना किसी परेशानी के ईंधन उपलब्ध हो सके, इसलिए सभी से सहयोग की अपेक्षा की गई है।

----------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

Share this story