गांव हमारी जड़, इसे कभी नहीं भूलना चाहिए : बृजभूषण शरण सिंह

WhatsApp Channel Join Now
गांव हमारी जड़, इसे कभी नहीं भूलना चाहिए : बृजभूषण शरण सिंह


जौनपुर ,24 अक्टूबर ( हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जौनपुर नगर स्थित बीआरपी इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा के चौथे दिन शनिवार को गोंडा के सांसद बृजभूषण शरण सिंह पहुंचे। कथा के बीच पहुंचने पर उन्होंने श्रद्धालुओं से कहा, “मुझे क्षमा करिएगा, मैं कथा के बीच आकर अवरोध उत्पन्न कर रहा हूं।” । पत्रकारों से बातचीत में बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि बीआरपी कॉलेज मैदान में श्रीराम कथा का आयोजन हो रहा है। इससे पहले भी उनका जौनपुर आना हुआ था। इस बार समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह ने उन्हें आमंत्रित किया, जिसके लिए वह उनका धन्यवाद देते हैं। उन्होंने कहा कि जौनपुर में लगातार भव्य श्रीराम कथा का आयोजन होना अच्छी बात है। आमंत्रण मिलने पर वह कथा में शामिल होने पहुंचे हैं।

अपने एक बयान में लखनऊ से दोनों बेटों को गोंडा बुलाकर सांसद और विधायक बनाने की बात पर उन्होंने कहा कि गांव हमारी जड़ है और हमेशा अपनी जड़ों से जुड़े रहना चाहिए। अपनी पुरानी परंपराओं को नहीं भूलना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब पेड़ अपनी जड़ से हट जाता है तो सूख जाता है। इसी तरह जब हम अपनी जड़ों से कट जाते हैं तो हमारा अस्तित्व भी खत्म होने लगता है और फिर हमारा पता नहीं चलता। उन्होंने कहा कि लोग कहीं भी रहें, कमाएं और अपना जीवन बिताएं, लेकिन उन्हें अपने गांव को कभी नहीं भूलना चाहिए। राजनीतिक मुद्दों पर सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कोई टिप्पणी नहीं की और आगे बढ़ गए।

हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

766080 Articles

Share this story