उपजिलाधिकारी ने हटवाया अवैध अतिक्रमण

WhatsApp Channel Join Now
उपजिलाधिकारी ने हटवाया अवैध अतिक्रमण


--राजस्व विभाग की टीम ने कुछ लोगों को लिया हिरासत में

हमीरपुर, 03 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के मौदहा कस्बे के मोहल्ला सिचौलीपुरवा में इस समय सरकार जहां अतिक्रमण कारियों पर विशेष नजर बनाए हुए है तो वहीं अतिक्रमणकारी भी अवैध अतिक्रमण करने से बाज नहीं आ रहे हैं। रविवार को एक अवैध अतिक्रमण उपजिलाधिकारी की निगरानी में राजस्व विभाग की टीम ने हटाया साथ ही कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है।

उपजिलाधिकारी कर्णवीर सिंह ने बताया कि मौदहा कस्बे के मोहल्ला सिचौलीपुरवा में कुछ लोगों द्वारा अवैध अतिक्रमण किया जा रहा था, जिसकी शिकायतें उपजिलाधिकारी तक पहुंच रहीं थीं। जिसको लेकर रविवार को उपजिलाधिकारी कर्णवीर सिंह सहित राजस्व विभाग और पुलिस की मौजूदगी में अवैध अतिक्रमण ढहाने का काम किया गया। वहीं कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा

Share this story