लोकतंत्र की मजबूत कड़ी हैं ग्राम प्रधान : एमएलसी

WhatsApp Channel Join Now
लोकतंत्र की मजबूत कड़ी हैं ग्राम प्रधान : एमएलसी


बहराइच, 24 अप्रैल (हि.स.)। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के मौके पर गोलवाघाट सुन्दर नगर स्थित माँ कमलादेवी पब्लिक स्कूल में ग्राम प्रधानों का सम्मेलन आयोजित हुआ। सम्मेलन पंचायत विकास मंच और प्रधान संघ के संयुक्त तत्वाधान में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में श्रावस्ती और बहराइच के प्रधानों ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया।

शुभारम्भ मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य डॉ प्रज्ञा त्रिपाठी एवं विशिष्ट अतिथि प्रधान संघ के प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किये। पंचायत विकास मंच के संयोजक सूरज शुक्ला जिलाध्यक्ष भगवान दीन मिश्रा ने अतिथियों का अभिनन्दन किया।

सम्मेलन के दौरान प्रधानों ने विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन मुख्य अतिथि डॉ प्रज्ञा त्रिपाठी को सौंपा।

सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए एमएलसी ने कहा कि ग्राम प्रधान लोकतंत्र की मजबूत कड़ी है उनकी समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने आश्वस्त किया कि सभी मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष उठाया जाएगा।

प्रधानों ने कार्यकाल समाप्त होने से पूर्व प्रशासक न नियुक्त करने एवं समय पर पंचायत चुनाव कराने की मांग की।

हिन्दुस्थान समाचार / ANURAG GUPTA

Share this story