प्रधानमंत्री ने मन की बात में दिया एकजुटता का संदेश : शशांक मणि

WhatsApp Channel Join Now
प्रधानमंत्री ने मन की बात में दिया एकजुटता का संदेश : शशांक मणि


प्रधानमंत्री ने मन की बात में दिया एकजुटता का संदेश : शशांक मणि


देवरिया, 29 मार्च (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम का रविवार को 132वें एपिसोड को संबोधित किया। जिसे सदर सांसद शशांक मणि ने देवरिया नगर के श्रीराम शक्ति केंद्र के बूथ संख्या 272 पर कार्यकर्ताओं के साथ सुना।

शशांक मणि ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम हमें देश के प्रति अपने उत्तरदायित्वों प्रति सजग करता है तथा सभी देशवासियों को एकजुट होकर मुश्किल से मुश्किल घड़ी में भी लड़ने का साहस देता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध को ले कर गहरी चिंता व्यक्त की है और कहा है कि देश मिलकर इन चुनौतियों से बाहर निकलकर आएगा। हम सभी को प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व और भाजपा सरकार पर पूरा भरोसा है कि कोरोना की तरह ही आए इस वैश्विक संकट से उबर कर बाहर निकलेंगे।

इस दौरान नगर अध्यक्ष रमेश वर्मा, शक्ति केंद्र संयोजक डॉक्टर ब्रह्मा सिंह, शक्ति केंद्र संयोजक दिनेश तिवारी, बूथ अध्यक्ष दुष्यंत सिंह, कौशलेंद्र पांडे, रमेश मणि, संतोष मणि, रामजीत शर्मा, रंजीत शर्मा, देवेश सिंह, धर्मेंद्र तिवारी, पुष्पा मिश्रा, डॉक्टर प्रवीण मिश्रा, संजय भाटिया, रमेश गौड, संजय श्रीवास्तव, सुधीर शुक्ला, सुधांशु शर्मा, केशव राय, रोहित राय उपस्थित रहे।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

Share this story