पुलिस आयुक्त ने स्वतंत्र कुमार सिंह के कंधे पर लगाया अशोक चिन्ह

WhatsApp Channel Join Now
पुलिस आयुक्त ने स्वतंत्र कुमार सिंह के कंधे पर लगाया अशोक चिन्ह

पुलिस आयुक्त ने स्वतंत्र कुमार सिंह के कंधे पर लगाया अशोक चिन्ह

नोएडा, 23 मार्च (हि.स.)। पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्ध नगर में तैनात सहायक पुलिस आयुक्त स्वतंत्र कुमार सिंह को आज पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने विधिवत अशोक चिन्ह लगाकर उन्हें अपर पुलिस उपायुक्त के पद पर प्रोन्नत होने पर बधाई दी। उन्होंने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वह इसी तरह से हर जगह कानून व्यवस्था को चाक-चौबंद करने में अपनी भूमिका निभाते रहें। अभी हाल ही में उन्हें डीएसपी पद से एडिशनल एसपी पद पर प्रमोशन मिला था।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी

Share this story