पार्टी की नीतियों और विकास कार्यों के चलते दिल्ली की जनता ने भाजपा काे दिया मौका : प्रकाश पाल

WhatsApp Channel Join Now
पार्टी की नीतियों और विकास कार्यों के चलते दिल्ली की जनता ने भाजपा काे दिया मौका : प्रकाश पाल


कानपुर, 20 फरवरी (हि.स.)। दिल्ली की जनता की आशाओं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी की जीत है। यह भारतीय जनता पार्टी की नीतियों, विकास कार्यों और सेवा भाव का परिणाम है कि दिल्ली की जनता ने पार्टी को प्रचंड बहुमत देकर सरकार बनाने का अवसर प्रदान किया। यह बातें गुरुवार को कानपुर बुंदेलखंड के क्षेत्रीय भाजपा अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कही।

राजधानी दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनने के बाद देश भर में जश्न का माहौल है। इसी क्रम में कानपुर में भी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाते हुए खुशी का इजहार किया। 27 वर्षों के उपरांत भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने और रेखा गुप्ता के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी के कानपुर क्षेत्रीय कार्यालय में भव्य उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल के नेतृत्व में जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह, दीपू पांडेय, दिनेश कुशवाहा, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी सहित सैकड़ों पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर एवं आतिशबाजी कर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। इस ऐतिहासिक विजय पर क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि यह जीत यह विजय पार्टी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत और जनता के विश्वास का प्रमाण है। आने वाले समय में भाजपा सरकार दिल्ली में सुशासन, विकास और जनता की सेवा हेतु समर्पित रहेगी।

कार्यक्रम में जसविंदर सिंह, आनंद मिश्रा, गौरव पांडेय, अर्जुन बेरिया, दीपू पासवान, सुमीत तिवारी, अमित सिंह, अशोक पाल, विकास सविता आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप

Share this story