पार्टी दमखम से लड़ेगी पंचायत व शिक्षक एमएलसी चुनाव : मीना चौबे

WhatsApp Channel Join Now
पार्टी दमखम से लड़ेगी पंचायत व शिक्षक एमएलसी चुनाव : मीना चौबे


पार्टी दमखम से लड़ेगी पंचायत व शिक्षक एमएलसी चुनाव : मीना चौबे


सुलतानपुर, 10 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में भारतीय जनता पार्टी ने सेवा पखवाड़ा,त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव व शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर बुधवार को पार्टी कार्यालय पर कार्यशाला आयोजित की। मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी मीना चौबे ने कहा कि पार्टी दमखम से पंचायत व शिक्षक एमएलसी चुनाव लड़ेगी। प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाने के लिए बीजेपी 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक ‘सेवा पखवाड़ा’ शुरू करेंगी।

चौबे ने कहा कि इस दौरान पार्टी विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।इस दौरान कार्यकर्ता लोगों की सेवा कर पार्टी की विचारधारा से जोड़े। संगठन को बूथ तक मजबूत करें। उन्होंने त्रि-स्तरीय पंचायत व शिक्षा एमएलसी चुनाव को लेकर हुंकार भरी।कहा चुनाव पूरे दमखम से लड़कर जीतना होगा। कार्यकर्ता चुनावों के लिए अभी से कमर कस कर तैयार रहें। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने प्रस्तावना रखते हुए सभी का स्वागत किया। उन्होंने कहा कार्यकर्ता संगठन की पूंजी है। उन्होंने बताया अब सीएम योगी जी के सुझाव अनुसार प्रत्येक बूथ पर पार्टी कार्यकर्ताओं के समस्याओं का निस्तारण व विकास प्राथमिकता पर होगा। कार्यकर्ता चुनाव मोड में रहे।

मीडिया प्रमुख विजय रघुवंशी ने बताया 11 से 13 सितंबर के बीच मण्डलों में कार्यशाला आयोजित होंगी। संचालन जिला उपाध्यक्ष आनन्द द्विवेदी ने किया। इस मौके पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संतबख्श सिंह चुन्नू, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ एमपी सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष गिरीश नारायन सिंह,ओम प्रकाश पाण्डेय,डॉ आरए वर्मा,एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह,डॉ सीताशरण त्रिपाठी,जगजीत सिंह छंगू, जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह,प्रवीन कुमार अग्रवाल, ओम प्रकाश पाण्डेय बजरंगी, घनश्याम चौहान, संजय सोमवंशी, चन्दन नारायन सिंह, रेखा निषाद, डॉ रामजी गुप्ता समेत मण्डल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी व त्रिस्तरीय पंचायत व शिक्षक एमएलसी चुनाव से जुड़े हुए जिम्मेदार कार्यकर्ता मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दयाशंकर गुप्त

Share this story