कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाना अभियान का उद्देश्य : शशांक मणि

WhatsApp Channel Join Now
कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाना अभियान का उद्देश्य : शशांक मणि


कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाना अभियान का उद्देश्य : शशांक मणि


देवरिया, 28 मार्च (हि.स.)।, भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय दो दिवसीय प्रशिक्षण अभियान भटनी नगर पंचायत में संपन्न हुआ। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए था। इस अभियान के दौरान सात वर्ग आयोजित किए गए। इनमें पार्टी के कार्यकर्ताओं को संगठन की संरचना, विचारधारा के सिद्धांत और कार्यशैली से संबंधित महत्वपूर्ण प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद सदर सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस महाअभियान का उद्देश्य कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाना और उन्हें सरकार की जनहितकारी योजनाओं का सजग प्रहरी बनाना है। ताकि वे आमजन तक जानकारी पहुंचाकर संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत कर सकें। इस दौरान डाॅ. अर्चना पांडे, गंगा सिंह कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष रोहित मिश्रा, हितेंद्र तिवारी, अमित तिवारी, आशीष पासवान उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

Share this story