देव दीपावली पर 5,000 दीपों से जगमगाया महाकालेश्वर धाम मंदिर

WhatsApp Channel Join Now
देव दीपावली पर 5,000 दीपों से जगमगाया महाकालेश्वर धाम मंदिर


मुरादाबाद, 5 नवम्बर (हि.स.)। देव दीपावली के पावन अवसर पर लाला ओम प्रकाश मेमोरियल ट्रस्ट, सेव गर्ल ट्रस्ट और यस वंडर वीमेंस क्लब के संयुक्त तत्वाधान में महाकालेश्वर धाम मंदिर परिसर नया मुरादाबाद में बुधवार शाम को भव्य दीपोत्सव एवं रंगोली महोत्सव का आयोजन किया गया। मंदिर प्रांगण में 5,000 दीप जलाए गए। रंग-बिरंगी आकर्षक रंगोलियों ने एक अद्भुत और दिव्य दृश्य प्रस्तुत किया।

महापौर विनोद अग्रवाल ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान प्रसिद्ध निर्यातक महेश अग्रवाल, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिया अग्रवाल, शालिनी अग्रवाल,मनीषा अग्रवाल, नंदिनी अग्रवाल, विमला अग्रवाल, कुलीन अग्रवाल, इशांत अग्रवाल, सोनम अग्रवाल, विकास अग्रवाल, विभोर लोहिया, विपुल अग्रवाल, रजनीश अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, रेखा मदान, सोनल अग्रवाल,शैली अग्रवाल, हिमानी भटनागर, मनन गोरंग, रूपाली अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story