आकाशीय बिजली गिरने से दो युवकों की मौत

WhatsApp Channel Join Now
आकाशीय बिजली गिरने से दो युवकों की मौत


आकाशीय बिजली गिरने से दो युवकों की मौत


गोरखपुर, 04 मई (हि.स.)। जनपद के ग्राम लालपुर टिकर मुस्तकिल में सोमवार दोपहर तेज आंधी, बारिश और गरज-चमक के बीच आकाशीय बिजली गिरने से दो युवकों की माैत हाे गई। इस घटना से पूरे गांव में मातम पसर गया।

जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर क्षेत्र में अचानक तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश के बीच तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आकर गांव के निवासी शशिकांत (पुत्र रामसूरत) एवं विकास (पुत्र राम आशीष) गंभीर रूप से झुलस गए। ग्रामीण और परिजनाें ने दोनों को आनन-फानन में जिला अस्पताल (सदर अस्पताल) पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने दाेनाें काे मृत घोषित कर दिया। इस खबर के मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

घटना की सूचना पर एसडीएम सदर दीपक गुप्ता जिला अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रशासन की निगरानी में दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान विशेष सतर्कता बरतें, खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के पास जाने से बचें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रिंस पाण्डेय

Share this story