हमीरपुर : कड़ी सुरक्षा के बीच पहले दिन की पुलिस भर्ती परीक्षा संपन्न

WhatsApp Channel Join Now
हमीरपुर : कड़ी सुरक्षा के बीच पहले दिन की पुलिस भर्ती परीक्षा संपन्न


हमीरपुर : कड़ी सुरक्षा के बीच पहले दिन की पुलिस भर्ती परीक्षा संपन्न


परीक्षा में पहले दिन 1674 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे

हमीरपुर, 08 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में जनपद के सात परीक्षा केंद्रों में कड़ी सुरक्षा के बीच दो पालियों में पुलिस भर्ती परीक्षा संपन्न कराई गई। जिसमें प्रथम पाली में 855 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। जबकि दूसरी पाली में 819 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस दौरान डीएम अभिषेक गोयल व एसपी मृगांक शेखर पाठक ने परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

ए.एसपी एके वर्मा ने बताया कि जनपद में तीन दिवसीय आरक्षी पुलिस भर्ती परीक्षा सात परीक्षा केंद्रों में कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू कराई गई। पहले दिन सोमवार को सुबह 8.30 बजे से ही परीक्षा केंद्रों में अभ्यर्थियों की लाइनें लगनी शुरू हो गई। सघन चेकिंग के बाद अभ्यर्थियों को कक्षों में प्रवेश दिया गया। प्रत्येक पाली में पंजीकृत 3072 अभ्यर्थियों के सापेक्ष सुबह की पाली में 10 से 12 बजे के बीच हुई परीक्षा में 2217 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। जबकि 855 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार से सायंकालीन पाली 3-5 बजे की परीक्षा में 2253 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। जबकि 819 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार से दोनों पालियों में 1674 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा

Share this story