प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म “चलो जीते हैं” का हुआ सजीव प्रसारण

WhatsApp Channel Join Now
प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म “चलो जीते हैं” का हुआ सजीव प्रसारण


कानपुर, 18 सितम्बर (हि. स.)। उत्तर प्रदेश के कानपुर जनपद के गुरदेव चौराहे पर स्थित गुरुदेव सिनेमा हॉल में भारत मां के सपूत एवं विश्व पटल पर भारत की नई पहचान बनाने वाले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पखवाड़े के तहत उनके बचपन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म “चलो जीते हैं” का प्रदर्शन किया गया है। फिल्म शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री के जन्मदिवस का गुरूवार को केक काटकर कानपुर सांसद रमेश अवस्थी ने मनाया।

सांसद रमेश अवस्थी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बचपन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म “चलो जीते हैं” को सिनेमा हॉल में प्रसारण के दौरान कार्यकर्ताओं में एक आत्मबल बढ़ा है। फ़िल्म देखने वाले दर्शकों ने यह प्रण लिया है कि प्रधानमंत्री की मेहनत और लगन से प्रेरणा लेते हुए आगे कार्यक्रम करेंगें। उन्होंने बताया कि अतिथियों का स्वागत गुरुदेव टाकीज़ के प्रबंधक स. गुरदेव सिंह स. टीटू सलूजा स. पम्मी सलूजा और स. अमरजीत सिंह पम्मी, अंगद सलूजा ने किया।

जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि आज देश भर में इस 32 मिनट्स की डाक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन किया गया।

उन्होंने बताया कि फिल्म देखने वालों में मुख्य रूप से गोविंद नगर के विधायक सुरेंद्र मैथानी, नीलिमा कटियार, सलील विश्नोई, सुरेश अवस्थी, बॉबी पाठक जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित, शिवांग मिश्रा, आलोक पांडे, नीतू सिंह, डॉक्टर मनप्रीत सिंह भट्टी, रविन्द्र सिंह बाऊ, स. गुरविंदर सिंह छाबड़ा, विक्की स.परमपरीत सिंह, डॉ जगवीर सिंह, रिंकू सेठी, गीता टण्डन कयूर, राजवीर सिंह, ग्रोवर रमिंदर सिंह, रिंकू सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / मो0 महमूद

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765563 Articles

Share this story