डीएम-एसएसपी ने श्री बांके बिहारी जी मंदिर तथा आस-पास के क्षेत्र का किया निरीक्षण

WhatsApp Channel Join Now
डीएम-एसएसपी ने श्री बांके बिहारी जी मंदिर तथा आस-पास के क्षेत्र का किया निरीक्षण


डीएम-एसएसपी ने श्री बांके बिहारी जी मंदिर तथा आस-पास के क्षेत्र का किया निरीक्षण


मथुरा, 25 अक्टूबर(हि.स.)। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने रविवार शाम को श्रीबांके बिहारी जी मंदिर तथा आस-पास के क्षेत्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंदिर परिसर एवं उसके आसपास श्रद्धालुओं के आवागमन, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन तथा भीड़ नियंत्रण से संबंधित व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा सभी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित रहें। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा, स्वच्छता एवं सुगम आवागमन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मंदिर के आवागमन मार्गों और गलियों तथा मंदिर के प्रवेश एवं निकास द्वारों का जायजा लिया। उन्होंने मंदिर परिसर में स्थापित सीसीटीवी कंट्रोल रूम से सम्पूर्ण परिसर का अवलोकन करते हुए अधिकारियों को भीड़ प्रबंधन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था सतर्क एवं प्रभावी बनाए रखने, भीड़ का उचित प्रबंधन करने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी स्थिति में कानून-व्यवस्था प्रभावित नहीं होनी चाहिए। जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित दर्शन की सुविधा उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। प्रशासन एवं पुलिस द्वारा मंदिर क्षेत्र की व्यवस्थाओं पर सतत निगरानी बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए। निरीक्षण में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे नंद प्रकाश मौर्या सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / महेश कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

766792 Articles

Share this story