मथुरा: जिला जज और जिलाधिकारी ने किया जिला कारागार का निरीक्षण

WhatsApp Channel Join Now
मथुरा: जिला जज और जिलाधिकारी ने किया जिला कारागार का निरीक्षण


मथुरा, 30 सितम्बर (हि.स.)। जिला जज और जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने संयुक्त रूप से जिला कारागार मथुरा का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था से लेकर बंदियों को मिल रही मूलभूत सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया।

इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने बंदियों की रहने की स्थिति, परिसर में साफ-सफाई, रसोईघर में भोजन की गुणवत्ता, स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सा व्यवस्था का गहनता से अवलोकन किया। अधिकारियों ने बैरकों में जाकर बंदियों से बातचीत की और उनकी समस्याओं तथा मिल रही सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली।

अवलोकन के पश्चात जिला जज, डीएम और एसएसपी ने जेल प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने तथा बंदियों के खान-पान एवं स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।---------------

हिन्दुस्थान समाचार / महेश कुमार

Share this story