हॉस्पिटल में नौ माह की गर्भवती की मौत पर परिजनों ने काटा हंगामा

WhatsApp Channel Join Now
हॉस्पिटल में नौ माह की गर्भवती की मौत पर परिजनों ने काटा हंगामा


हॉस्पिटल में नौ माह की गर्भवती की मौत पर परिजनों ने काटा हंगामा


परिजनों ने अस्पताल पर लगाए लापरवाही के गंभीर आरोप

हमीरपुर, 25 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के मौदहा कस्बा स्थित एक निजी हॉस्पिटल में डिलीवरी के बाद गुरुवार को एक प्रसूता की मौत हो जाने से हड़कंप मच गया। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी और सीओ ने मौक़े पर पहुंचकर जाँच शुरू कर दी। पुलिस ने शव कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है!

जानकारी के अनुसार, संगीता 25 बर्षीय पत्नी कामता प्रसाद निवासी खन्ना, जनपद महोबा करीब नौ माह की गर्भवती थीं। गुरुवार को परिजन उन्हें उपचार एवं प्रसव के लिए मौदहा के सन लाइफ हॉस्पिटल लेकर पहुंचे थे। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।मृतका के परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में गलत ब्लड चढ़ाए जाने के कारण संगीता की जान गई। प्रसूता की मौत की सूचना मिलते ही अस्पताल परिसर में परिजनों की भीड़ जुट गई और उन्होंने चिकित्सकीय लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

यूपी-112 के माध्यम से सूचना मिलने पर थाना मौदहा पुलिस एवं क्षेत्राधिकारी मौदहा तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ राजकुमार पांडेय ने गुरुवार को शाम बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और पुलिस बल तैनात है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा

Share this story