कमिश्नर ने किया मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों एवं सभा स्थल का स्थलीय निरीक्षण

WhatsApp Channel Join Now

गोरखपुर, 01 जून (हि.स.)। मंडलायुक्त अनिल ढींगरा द्वारा साेमवार काे गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण गोरखपुर में 03 जून को प्रस्तावित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों एवं सभा स्थल का स्थलीय निरीक्षण मुख्य कार्यपालक अधिकारी, गीडा एवं अन्य अधिकारियों के साथ किया गया।

मुख्यमंत्री द्वारा गीडा औद्योगिक क्षेत्र में ई०डब्लू०एस०-एल०आई०जी० आवासीय परिसर एवं फ्लैटेड फैक्ट्री काम्प्लेक्स का उद्घाटन, मेसर्स एस0आर0वी0के0 इण्डस्ट्रीज प्रा0लि0 का लोकार्पण एवं 207.96 करोड़ रुपये के 95 विकास कार्यों का प्रस्तावित लोकार्पण व शिलान्यास किया जाना प्रस्तावित है। कार्यक्रम को सुचारू रूप से सम्पादित करने हेतु उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये गये। मण्डलायुक्त द्वारा निर्देश दिया गया कि गर्मी के दृष्टिगत जनसभा में आने वाले आमजन हेतु एवं पार्किंग स्थल पर पेयजल की समुचित व्यवस्था की जाये। साथ ही चिकित्सकों की भी तैनाती की जाये। मोबाइल टायलेट एवं अन्य जनसुविधायें कार्यक्रम स्थल के पास रखी जाये।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रिंस पाण्डेय

Share this story