फंदे पर लटका मिला युवती का शव, परिजनों में कोहराम

WhatsApp Channel Join Now
फंदे पर लटका मिला युवती का शव, परिजनों में कोहराम


हमीरपुर, 26 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के मौदहा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छिमौली में गुरुवार को युवती का शव फंदे पर लटका मिला, जिससे पूरे मोहल्ले में हड़कम्प मच गया सूचना पर पहुंची पुलिस और फारेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी है।

मौदहा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छिमौली निवासी गुड़िया (18) पुत्री अमर सिंह का शव घर में फंदे पर लटका मिलने से हड़कम्प मच गया। परिजनों की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। वहीं फील्ड यूनिट ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ ही जांच शुरू कर दी है। मृतका इण्टर पास कर चुकी थी और अगले महीने उसका विवाह होना था। मृतका गुडिया अपने परिवार में दो भाईयों के साथ इकलौती बहिन थी। वहीं घर में हुई इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। फिलहाल गुडिया ने आत्महत्या क्यों की यह पूरे गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग तरह तरह की बातें कर रहे हैं।

कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह ने गुरुवार को बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आत्महत्या के कारणों की भी जांच कराई जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा

Share this story