पार्क में लगे पेड़ की डाल से लटका मिला युवक का शव, विभिन्न जगहों पर तीन अन्य ने की आत्महत्या

WhatsApp Channel Join Now
पार्क में लगे पेड़ की डाल से लटका मिला युवक का शव, विभिन्न जगहों पर तीन अन्य ने की आत्महत्या


नोएडा, 25 मई (हि.स.)। थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र के एक पार्क में लगे एक पेड़ की डाल से फंदा लगाकर एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना नॉलेज पार्क के प्रभारी निरीक्षक सर्वेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को सोमवार को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र में स्थित एक पार्क में एक व्यक्ति ने पेड़ की डाल से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने जब जांच की तो मृतक का नाम शिवम पुत्र किशोरी उम्र 32 वर्ष पता चला। वह मूल रूप से जनपद महोबा का रहने वाला था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।

थाना एक्सप्रेसवे के प्रभारी निरीक्षक अमित खारी ने बताया कि ग्राम नगली सेक्टर 134 में रहने वाले मनीष सोलंकी पुत्र बीरम सोलंकी उम्र 25 वर्ष ने मानसिक तनाव के चलते आज अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना सेक्टर 126 के प्रभारी सोमेश कुमार ने बताया कि हर्ष राज पुत्र सुरेंद्र उम्र 21 वर्ष ने सोमवार को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना जारचा के प्रभारी कैलाश नाथ ने बताया कि महेंद्र पुत्र हरपाल उम्र 45 वर्ष प्यावली गांव मे रहते थे, उन्होंने मानसिक तनाव के चलते बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है।

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी

Share this story