वक्फ कानून का उद्देश्य गरीब मुसलमानों को सशक्त बनाना : कलराज मिश्र

सुल्तानपुर, 14 अप्रैल (हि.स.)।
भाजपा नेता रामचन्द्र मिश्रा के यहां निजी कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्रा ने कहा कि वक्फ कानून का उद्देश्य गरीब मुसलमानों को सशक्त बनाना है। वक्फ कानून संसद से पास हुआ कानून है।भारत की संवैधानिक व्यवस्था में कोई भी राज्य केंद्रीय कानून को लागू करने से इनकार नहीं कर सकता।अगर कोई ये कहता है कि हम इसे लागू नहीं करेंगे, तो यह सीधे सीधे संविधान का उल्लंघन है।वक्फ गरीबों की संपत्ति है।
जिले मे पहुँचे सोमवार को श्री मिश्र ने कहा कि यह कानून संसद में सभी दलों के सांसदों द्वारा घंटों चर्चा करने के बाद बना है। भारत सरकार ने दोनों सदनों में बहुमत से वक्फ बिल को पास किया है।संसद ने वक्फ बोर्ड में जो खामियां थी उसको दूर करने का काम किया है।इसमें कहीं भी मस्जिद और जमीन को हड़पने की बात नही है।यह बिल वक्फ संपत्ति को पारदर्शी ढंग से नियमित स्वरूप प्रदान करने और ढंग से उसका सदुपयोग करने के लिए है।यह गरीब मुसलमान के हित में किया गया फैसला है।इस कानून से गरीब मुस्लिम को फायदा मिलेगा।इस बिल को सभी दलो को मनाना चाहिए।
वहीं आगे श्री मिश्रा ने राणा सांगा को लेकर किये गए सवाल पर कहा कि राणा सांगा का गौरवशाली इतिहास है। मातृभूमि के रक्षक थे। उनके बारे में जिस प्रकार की टिप्पणी की गई है वह सर्वथा ग़लत और अहितकारी है।उनके के बारे में कहा जाता है...80 घाव लगी सी तन में फिर भी व्यथा नहीं थी मन में,जो व्यक्ति जीवन भर संघर्ष करता रहा उसके बारे में अशोभनीय टिप्पणी ठीक नहीं है।देश के सम्मान के विरुद्ध है।इस समय जो करनी सेना कर रही है,विरोध करना ठीक है लेकिन हिंसा करना ठीक नहीं है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, डॉ एमपी सिंह, पूर्व मंत्री ओम प्रकाश पाण्डेय, प्रवीन कुमार अग्रवाल, भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी आदि मौजूद रहे
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / दयाशंकर गुप्ता