संस्कृति विश्वविद्यालय का 10वां स्थापना दिवस धूमधाम से मना, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और फैशन शो ने बांधा समां
मथुरा, 01 अक्टूबर(हि.स.)। संस्कृति विश्वविद्यालय का 10वां स्थापना दिवस समारोह मुख्य मैदान में भव्यता के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कुलाधिपति डॉ. सचिन गुप्ता, प्रति कुलाधिपति राजेश गुप्ता, कुलपति प्रो. एमबी चेट्टी, सीईओ डॉ. मीनाक्षी शर्मा और निदेशक डॉ. रजनीश त्यागी ने दीप प्रज्वलित कर किया।
कुलाधिपति डॉ. सचिन गुप्ता ने विद्यार्थियों को अपनी क्षमता पहचानकर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने एआई जीपीयू विकास के लिए हीरानंदानी ग्रुप से टाई-अप और 600 बेड के प्रस्तावित अस्पताल की जानकारी दी। मथुरा के पूर्व विधायक प्रदीप माथुर और शिक्षा मंत्रालय के प्रो. ताहिर ने छात्रों को बड़े लक्ष्य तय करने, माता-पिता व शिक्षकों का सम्मान करने और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। गायक इरफान के गानों, डीजे, बेली डांस, साल्सा, बॉलीवुड व साउथ इंडियन ग्रुप डांस और योग डांस की प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। दिव्यांग बच्चों के समूह नृत्य और युगल नृत्य ने सभी का दिल जीत लिया, जिन्हें विश्वविद्यालय द्वारा सम्मानित भी किया गया।
फैशन शो व पुरस्कार में मिस्टर फ्रेशर सार्थक मिस फ्रेशर शुभी रहे, जबकि मिस्टर टेलेंटेड अभिषेक, मिस टेलेंटेड नंदनी, मिस्टर वर्सेटाइल शिव, मिस वर्सेटाइल आर्या, शिक्षकों में डॉ. दुर्गेश नंदन को मिस्टर टीचर और मनीषा मैम को मिस टीचर चुना गया। कार्यक्रम का संचालन शुभांगी सक्सेना ने किया और संयोजन में डॉ. दुर्गेश वाधवा की प्रमुख भूमिका रही।
हिन्दुस्थान समाचार / महेश कुमार

