नहर सफाई के टेंडर खुले, 20 अक्टूबर से शुरू होगी सफाई

WhatsApp Channel Join Now
नहर सफाई के टेंडर खुले, 20 अक्टूबर से शुरू होगी सफाई


पलेवा को पानी मिलने की अभी कोई संभावना नहीं

हमीरपुर, 14 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में बुधवार को नहर सफाई के टेंडर खुल गए हैं। 20 अक्टूबर से एक माह तक नहर सफाई का कार्य चलेगा, जिसके चलते पलेवा के लिए अभी पानी मिलने की कोई संभावना नहीं है।

विकास खंड मुस्करा के स्वामी ब्रह्मानंद बांध से निकली मुख्य नहर अभी काई और खरपतवार से पटी हुई है। इस मुख्य नहर से सुमेरपुर और छानी ब्रांच निकली हुई हैं, जिनसे करीब एक सैकड़ा गांवों के खेतों को पानी दिया जाता है। इस समय मटर, लाही, मसूर फसल की बोआई का उचित समय चल रहा है, परंतु नहर के भरोसे रहने पर फसल की बोआई में देरी हो जाएगी। किसान पिंटू पाठक हरिओम अवस्थी सुदीप पालीवाल सुनील गुप्ता हरवंश सिंह ने बताया कि नहर से पलेवा सिर्फ गेहूं फसल का ही हो पाता है। मटर,मसूर,चना की फसल धुरिंया ही बोआई की जाती है अधीक्षण अभियंता दिनेश कुमार ने बुधवार को बताया कि टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है, 20 अक्टूबर से नहरों की सफाई का कार्य शुरू हो जाएगा जो करीब एक माह चलेगा, इसके बाद ही नहरों में पानी छोड़ा जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

761005 Articles

Share this story