पड़ोसी के चार्जिंग हो रहे ई-रिक्शा में बैठ गया किशोर, करंट लगने से मौत

WhatsApp Channel Join Now

बांदा, 10 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में चार्जिग में लगे ई रिक्शा में करंट आने से एक किशोर चिपक गया। मौके पर पहुंचे घरवालों ने आनन-फानन करंट से उसे मुक्त कराया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया। वहीं अलग-अलग स्थानों पर करंट लगने से तीन लोग झुलस गए। उन्हे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

चिल्ला थाना क्षेत्र के लौमर गांव निवासी मीना ने बताया कि उसका 16 वर्षीय पुत्र सूरज पुत्र रामकेश शुक्रवार की दोपहर घर के बाहर खड़ा था। पड़ोसी मुन्ना का ई रिक्शा चार्जिग में लगा था। रिक्शे में करंट आ रहा था। सूरज ई रिक्शा में बैठ गया। जिससे करंट की चपेट में आकर चिपक गया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने देखा तो आपूर्ति बंद कर उसे बाहर निकाला। जीवित होने की आशंका पर उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। डॅाक्टरों ने परिजनों को पोस्टमार्टम कराए जाने की सलाह दी। लेकिन परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव को घर ले गए। मृतक की मां ने बताया कि सूरज उसका इकलौता पुत्र था। वह सूरत से गुरूवार को गांव आया था। शुक्रवार को यह हादसा हो गया।

अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि करंट से किशोर की मौत की खबर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल सिंह

Share this story