किशोर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

WhatsApp Channel Join Now
किशोर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या


हमीरपुर, 31 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में सुमेरपुर क्षेत्र के ग्राम विदोखर मेदनी में मंगलवार को सूना घर पाकर किशोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के माता-पिता गुजरात में रहकर मजदूरी करते हैं। मृतक बड़े भाई के साथ गांव में रहता था। घटना के वक्त भाई रिश्तेदारी में बाहर गया हुआ था।

विदोखर मेदनी निवासी मंगल प्रजापति पत्नी के साथ गुजरात के सूरत में रहकर मजदूरी करता है। इसके दो पुत्र राजकुमार एवं सुमित प्रजापति गांव में रहते हैं। सुमित (16) ने इस वर्ष हाईस्कूल की परीक्षा दी थी। सोमवार को बड़ा भाई राजकुमार रिश्तेदारी में बाहर गया था। मंगलवार को उसने कई बार सुमित को फोन किया परंतु रिसीव नहीं हुआ। शक होने पर उसने अन्य परिजनों को फोन किया। पड़ोस में रहने वाले ताऊ प्रेमशंकर प्रजापति ने छत से जाकर देखा तो वह फांसी पर झूल रहा था। उसने घटना काे लेकर राजकुमार के साथ प्रधान लालाराम यादव को अवगत कराया। घटना से गुजरात के सूरत में रह रहे माता-पिता को अवगत कराया गया। घटना की सूचना पाकर भाई रिश्तेदारी से लौट रहा है। ग्राम प्रधान ने घटना की जानकारी पुलिस को दी है। छात्र ने फांसी क्यों लगाई यह स्पष्ट नहीं हो सका है। थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है मौके पर पुलिस बल भेजा गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा

Share this story