इंस्टाग्राम पर प्रेमिका से हुई कहासुनी के बाद किशोर ने फांसी लगा दी जान

WhatsApp Channel Join Now
इंस्टाग्राम पर प्रेमिका से हुई कहासुनी के बाद किशोर ने फांसी लगा दी जान


भदोही, 24 फरवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद भदोही में मंगलवार को एक किशोर ने इंस्टाग्राम पर प्रेमिका से हुईं नोंकझोंक के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि गोपीगंज कोतवाली के ग्राम धानापुर दक्षिणी में एक 16 वर्षीय किशोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई तो पता चला कि किशोर का पिछले दो वर्षों से एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा है। अक्सर इंस्टाग्राम पर दाेनाें की बात हाेती थी। मंगलवार को दोनों इंस्टाग्राम पर बात कर रहे थे, तभी किसी बात को लेकर उनका झगड़ा शुरू हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि किशोर ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस प्रकरण से संबंधित तहरीर प्राप्त होने पर आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गईं है।---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रभुनाथ शुक्ल

Share this story