बकरी के लिए पत्ती काटते समय हाईटेंशन तार की चपेट में आई किशोरी, 80 प्रतिशत झुलसी

WhatsApp Channel Join Now
बकरी के लिए पत्ती काटते समय हाईटेंशन तार की चपेट में आई किशोरी, 80 प्रतिशत झुलसी


जौनपुर, 24 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में बकरी के लिए पेड़ से पत्ती काट रही 14 वर्षीय किशोरी हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई। चिकित्सकों के अनुसार किशोरी करीब 80 प्रतिशत झुलस चुकी है। जिला अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना बदलापुर थाना क्षेत्र के बखोपुर गांव की है। गांव निवासी मुरारी निषाद की पुत्री कुमकुम मंगलवार को घर से कुछ दूरी पर नहर के पास बकरी के लिए पेड़ से पत्ती काट रही थी। इसके लिए वह लोहे की धार लगी लग्गी का इस्तेमाल कर रही थी। इसी दौरान लग्गी ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन बिजली तार के संपर्क में आ गई। इससे किशोरी करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गई।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन आनन-फानन में कुमकुम को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे भर्ती कर उपचार शुरू किया। चिकित्सकों के मुताबिक वह करीब 80 प्रतिशत झुलसी है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद परिजन परेशान हैं।-----------

हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

782376 Articles

Share this story