घर के अंदर खेल रही किशोरी की सर्पदंश से मौत
हमीरपुर, 23 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में सोमवार को घर के अंदर खेल रही किशोरी को सांप ने काट लिया। जिसे परिजनों द्वारा इलाज के लिए सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टरों ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचायत नामा की कार्यवाही शुरू कर दी है।
मौदहा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अरतरा निवासी आयशा (12) पुत्री स्व. दिलीप कुमार को घर में खेलते समय जहरीले सांप ने काट लिया। मृतका अपने परिवार में तीन बहनो में सबसे बडी थी। जबकि पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। जिससे मृतका की मां नौ बीघा खेतिहर जमीन में खेती कर परिवार का भरण पोषण करने का काम करती है। घर में हुई इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा

