करंट की चपेट में आने से किशोरी की मौत
अमेठी, 16 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद अंतर्गत मुंशीगंज कोटवाली क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव में आवारा पशुओं से फसल की सुरक्षा के लिए खेत के चारों ओर लगाए गए कंटीले तार में प्रवाहित विद्युत करंट की चपेट में आने से एक किशोरी की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार की तहरीर पर पुलिस ने खेत मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मुंशीगंज कोतवाली क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव में मंगलवार सुबह करीब 7:47 बजे पीआरवी के माध्यम से पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि एक किशोरी की खेत के चारों ओर लगाए गए कंटीले तार में प्रवाहित विद्युत करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान
त्रिलोकपुर निवासी निर्मला अपनी पड़ोस की सहेली मधु(14) पुत्री मुंशीलाल सरोज के साथ बाग में आम बीनने गई थी। सड़क किनारे स्थित एक खेत में फसलों को आवारा पशुओं से बचाने के लिए कंटीले तार लगाए गए थे। आरोप है कि खेत स्वामी रामदैपुर गांव निवासी प्रशांत तिवारी ने तारों में झटका मशीन के माध्यम से विद्युत प्रवाहित किया था। इसी दौरान रास्ते से गुजर रही निर्मला अचानक करंटयुक्त तार की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। किशोरी की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
कोतवाल के शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। प्रारंभिक जांच में खेत में लगाए गए कंटीले तार में विद्युत प्रवाहित होने की बात सामने आई है। शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश त्रिपाठी

