देवरिया में वन स्टॉप सेंटर से किशोरी फरार
देवरिया, 26 फ़रवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में वन स्टॉप सेंटर से एक किशोरी के फरार होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल कुमार सोनकर ने गुरुवार को बताया कि तरकुलवा क्षेत्र की एक किशोरी को 14 फरवरी को बरामद कर सुरक्षा एवं काउंसलिंग के उद्देश्य से वन स्टॉप सेंटर में रखा गया था। बुधवार शाम वह वहां तैनात एक पीआरडी महिला सिपाही के साथ कुछ सामान लेने बाहर गई थी, जहां से वह कथित रूप से सिपाही को चकमा देकर फरार हो गई।
उन्होंने बताया कि पुलिस टीमें और सेंटर के कर्मचारी लगातार किशोरी की तलाश में जुटे हैं, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

