तालाब में डूबने से किशोर की मौत, परिजन ने बिना सूचना दिए किया अंतिम संस्कार

WhatsApp Channel Join Now
तालाब में डूबने से किशोर की मौत, परिजन ने बिना सूचना दिए किया अंतिम संस्कार


मीरजापुर, 15 सितम्बर (हि.स.)। अहरौरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत इमिलिया चट्टी चौकी के भूड़कुड़ा गांव में सोमवार दोपहर एक किशोर की तालाब में डूबकर मौत हो गई। घटना के बाद परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

ग्रामीणों के अनुसार गांव निवासी राकेश सिंह उर्फ मुन्ना सिंह का इकलौता पुत्र रोहन सिंह (कक्षा 8 का छात्र) अदलहाट स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ता था। सोमवार को स्कूल से लौटने के बाद वह तालाब की ओर गया, जहां कपड़े पहने होने के कारण रहस्यमय ढंग से तालाब में फिसलकर डूब गया।

कुछ देर बाद तालाब पर पहुंचे ग्रामीणों ने शव देखा तो शोर मचाया। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने किशोर को तालाब से बाहर निकाला और बिना पुलिस को सूचना दिए सीधे अंतिम संस्कार के लिए ले गए।

इमिलिया चट्टी चौकी प्रभारी अभिषेक सिंह ने बताया कि इस घटना की पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765654 Articles

Share this story