सुलतानपुर : शांति पूर्ण पोलिंग 11 बूथों पर 2679 शिक्षक मतदाता कर रहे वोट

WhatsApp Channel Join Now
सुलतानपुर : शांति पूर्ण पोलिंग 11 बूथों पर 2679 शिक्षक मतदाता कर रहे वोट


सुलतानपुर, 23 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर में गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक विधान परिषद चुनाव के लिए शुक्रवार 8 बजे से मतदान शुरू हो गया है। यहां कुल 16 उम्मीदवारों में सपा-भाजपा को छोड़ सभी निर्दलीय उम्मीदवार हैं। जिले में 11 बूथों पर मतदान हो रहा है। 2679 शिक्षक मतदाता यहां पर वोट करेंगे।

शहर के पीएमश्री इंटर कॉलेज में दो बूथ बनाए गए हैं, जिस पर नगर क्षेत्र के अलावा भदैया और दुबेपुर ब्लॉक के मतदाता वोट कर रहे हैं। शुक्रवार की सुबह डीएम इंद्रजीत सिंह ने एसडीएम सदर गरिमा सौनकिया के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने बताया अब तक सकुशल मतदान सम्पन्न कराया जा रहा है। सबसे अधिक मतदाता कादीपुर तहसील क्षेत्र में हैं। 12 सभी बूथों पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं।

सपा उम्मीदवार संजयन त्रिपाठी और भाजपा से ध्रुव त्रिपाठी के समर्थक यहां मतदान केंद्र पर डटे हुए हैं। शहर के जीआईसी के दो बूथों सहित बल्दीराय, कूरेभार, जयसिंहपुर, दोस्तपुर, अखंडनगर, कादीपुर, करौंदीकला, लंभुआ व प्रतापपुर कमैचा के ब्लॉक सभागार में वोट सुबह आठ बजे से शाम चार बजे पड़ेंगे। प्रत्येक बूथों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनात किए गए हैं। जोनल मजिस्ट्रेट अपने से संबंधित बूथों का जायजा ले रहे हैं। केशकुमारी स्कूल की टीचर जय त्रिपाठी ने कहा वोट देने का लक्ष्य यही है जो हमारे शिक्षको की बात सुने उन्हें ही वोट किया जाए।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / दयाशंकर गुप्त

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765335 Articles

Share this story