केएम विश्वविद्यालय में शिक्षक दिवस पर उत्कृष्ट शिक्षा पर दिया गया जोर

WhatsApp Channel Join Now
केएम विश्वविद्यालय में शिक्षक दिवस पर उत्कृष्ट शिक्षा पर दिया गया जोर


मथुरा, 05 सितम्बर (हि.स.)। शनिवार को केएम विश्वविद्यालय में शिक्षक दिवस अत्यंत उत्साह, हर्षाेल्लास और गरिमामय माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक रीति से दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। तत्पश्चात भारत के पूर्व राष्ट्रपति, महान दार्शनिक एवं शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके अतुलनीय योगदान को याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. राधाकृष्णन के विचार आज भी शिक्षा क्षेत्र में हम सभी के लिए महान प्रेरणा स्रोत हैं।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर डॉ. एन.सी. प्रजापति, रजिस्ट्रार डॉ. पूरन सिंह, परीक्षा नियंत्रक समीक्षा भारद्वाज तथा डिप्टी रजिस्ट्रार सुनील अग्रवाल विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में डिप्टी रजिस्ट्रार सुनील अग्रवाल ने अतिथियों व शिक्षकों को पटुका पहनाकर सम्मानित किया।

वाइस चांसलर डॉ. एन.सी. प्रजापति ने शिक्षा की गुणवत्ता और आधुनिक नीतियों को अपनाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि बदलते दौर और तकनीक के साथ तालमेल बिठाकर ही हम विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर सकते हैं।

वहीं, रजिस्ट्रार डॉ. पूरन सिंह ने कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान ही नहीं बांटते, बल्कि छात्रों के जीवन को सही दिशा देने वाले सच्चे मार्गदर्शक भी होते हैं। विश्वविद्यालय की प्रगति का श्रेय यहां के समर्पित अध्यापकों को जाता है।

कार्यक्रम में पूर्णिमा सोलंकी, डॉ. रिंकू, डॉ. अमित, डॉ. हरिओम, डॉ. शुभम, डॉ. खुर्शीद आलम, डॉ. प्रशांत, डॉ. दिनेश, डॉ. अनीता, डॉ. विजय, अरविंद, जगवीर, डॉ. दीपशिखा, डॉ. रामनरेश यादव, डॉ.देवेन्द्र सिंह, डॉ. प्रांशु सिसौदिया, नवनीत सिंह, भूपेन्द्र सिंह, लेखराज सिंह, संदीप, संदीप ठाकुर, अमित, विष्णु कुमार, स्मार्टी, मंजू, कृष्णा, सुनील, अमित कुमार, डॉ. शोभित श्रीवास्तव, साक्षी जादौन, अनिल चतुर्वेदी, राहुल सिंह, रनवीर सिंह, हरेश आदि प्रोफेसर एवं संकाय सदस्य उपस्थित रहे। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ समारोह का समापन हुआ।

हिन्दुस्थान समाचार / महेश कुमार

Share this story