छात्राओं से मसाज कराने का वीडियो वायरल, प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका निलंबित

WhatsApp Channel Join Now

चित्रकूट, 06 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जनपद के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) वीरेंद्र कुमार शर्मा ने नगर क्षेत्र कर्वी के प्राथमिक विद्यालय नया बाजार भाग-1 की प्रधानाध्यापिका मधु राय को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई एक वीडियो वायरल होने के बाद की गई , जिसमें प्रधानाध्यापिका छात्राओं से अपने हाथ-पैर दबवा रही हैं।

वीडियो सामने आते ही बीएसए वीरेंद्र कुमार शर्मा ने मामले का संज्ञान लिया। उन्होंने नगर शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार दीक्षित को जांच के लिए भेजा। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद बीएसए ने प्रधानाध्यापिका मधु राय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। साथ ही उनके खिलाफ विभागीय जांच और आगे की कार्रवाई के भी निर्देश दिए गए हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रतन पटेल

Share this story