विश्व क्षय रोग दिवस पर डीडीयू विश्वविद्यालय की अनूठी पहल, मरीजों को दी गईं प्रोटीन युक्त पोषण पोटलियां

WhatsApp Channel Join Now

गोरखपुर, 24 मार्च (हि.स.)। विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय का परिसर सेवा, संवेदना और जागरूकता का केंद्र बन गया। गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित विशेष कार्यक्रम में एक ओर जहाँ टीबी के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया, वहीं दूसरी ओर मरीजों को प्रोटीन युक्त पोषण पोटलियाँ वितरित कर मानवीय संवेदना का उदाहरण प्रस्तुत किया गया।

यह दिवस वर्ष 1882 में वैज्ञानिक डॉ. रॉबर्ट कोच द्वारा क्षय रोग के जीवाणु की खोज की स्मृति में मनाया जाता है। इस वर्ष की थीम “Yes! We Can End TB: Commit, Invest, Deliver” ने कार्यक्रम को एक नई ऊर्जा और संकल्प प्रदान किया।

कार्यक्रम का आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मवर्ष के उपलक्ष्य में चल रही श्रृंखला के अंतर्गत किया गया। पोषण पोटलियों में दालें, चना, सोया उत्पाद एवं अन्य पौष्टिक सामग्री शामिल थीं, जो मरीजों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक होंगी।

कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा किटीबी उन्मूलन केवल चिकित्सा का नहीं, बल्कि सामाजिक जागरूकता और पोषण का भी विषय है।

मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने स्वच्छता और सामुदायिक सहभागिता को इस अभियान की आधारशिला बताते हुए युवाओं से आगे आने का आह्वान किया।

सीएमओ डॉ. राजेश झा ने स्पष्ट किया किटीबी पूरी तरह से ठीक होने वाली बीमारी है, यदि मरीज नियमित रूप से दवा लें और उपचार अधूरा न छोड़ें।

कार्यक्रम संयोजक प्रो. दिव्या रानी सिंह ने बताया कि यह पहल न केवल जागरूकता बढ़ाने बल्कि मरीजों को पोषण सहयोग देकर उनके शीघ्र स्वस्थ होने में मदद करने के उद्देश्य से की गई है।

इस अवसर पर शिक्षा एवं स्वास्थ्य के समन्वय पर बल देते हुए प्रो. एस.एस. दास ने विश्वविद्यालय की भूमिका को सराहा, वहीं गैलेंट ग्रुप के एमडी संतोष अग्रवाल ने निजी क्षेत्र की सामाजिक जिम्मेदारी को रेखांकित किया।

कार्यक्रम में श्री अचिंत्य लाहिड़ी सहित अनेक गणमान्य मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रिंस पाण्डेय

Share this story