वाराणसी के आदिविशेश्वर वार्ड में टीबी रोगियों की पहचान के लिए लगा शिविर

WhatsApp Channel Join Now
वाराणसी के आदिविशेश्वर वार्ड में टीबी रोगियों की पहचान के लिए लगा शिविर


वाराणसी, 24 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद की दक्षिणी विधानसभा के अंतर्गत वार्ड 69 आदिविशेश्वर स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सेवा सदन पर स्वास्थ्य विभाग पीरामल फाउंडेशन एवं सीएचआरआई के संयुक्त तत्वाधान में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिविर में टीबी के संभावित रोगियों की पहचान की गई एवं उनका एक्स-रे किया गया। रोगियों के बलगम के नमूने एकत्र करके जांच के लिए भेज दिया गया।

स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन स्थानीय पार्षद इंद्रेश सिंह ने किया, जबकि संचालन प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सौरभ पांडेय ने किया। शिविर में सीएचआरआई एवं पिरामल की टीम ने बढ़ चढ़कर सहयोग किया। डॉक्टर सौरभ पांडेय ने कहा कि हमारा प्रयास है कि टीबी के रोगियों की संख्या समाप्त हो, इसके लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। शिविर लगाकर जगह-जगह पर टीवी रोगियों की तलाश भी की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / श.चन्द्र

Share this story