करंट लगने से टेलर की मौत

WhatsApp Channel Join Now
करंट लगने से टेलर की मौत


हाथरस, 26 जून (हि.स.)। सादाबाद में कस्बे के मोहल्ला कन्या जूनियर हाई स्कूल गली क्षेत्र में शुक्रवार को एक 37 वर्षीय टेलर की करंट लगने से मौत हो गई। वह अपने घर में बिजली का काम कर रहे थे। परिजनों ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान मोहल्ला कन्या जूनियर हाई स्कूल निवासी अतेंद्र कुमार के रूप में हुई है। अतेंद्र टेलरिंग का काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। शुक्रवार को घर में बिजली संबंधी कार्य करते समय उन्हें अचानक तेज करंट लग गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गए और अचेत होकर गिर पड़े। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अतेंद्र अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। घटना के समय उनकी पत्नी मायके गई थीं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मदन मोहन राना

Share this story