तम्बाकू-निकोटिन से बचाने व समाज निर्माण के लिए सीएमओ ने दिलाई शपथ

WhatsApp Channel Join Now
तम्बाकू-निकोटिन से बचाने व समाज निर्माण के लिए सीएमओ ने दिलाई शपथ


फतेहपुर, 30 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में शनिवार को विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के पूर्व दिवस पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० इश्तियाक अहमद ने तम्बाकू एवं निकोटीन से बचाने और समाज निर्माण के उद्देश्य से शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में सीएमओ कार्यालय के अधिकारियों, कर्मचारियों व आये हुए आगुन्तकों ने तम्बाकू एवं तम्बाकू उत्पादों के प्रयोग न करने की शपथ दिलाई गई।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी इश्तियाक अहमद ने समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों को तम्बाकू उत्पाद से संबंधित कम्पनियों को किसी भी प्रकार का सहयोग न देने और सहयोग न लेने की भी शपथ दिलायी। साथ ही कार्यालय में तम्बाकू व तम्बाकू से बने किसी भी प्रकार के उत्पादों का प्रयोग न करने के लिये अपील की।

इस कार्यक्रम में नोडल अधिकारी तम्बाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ डा० सुरेश कुमार, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० राजेन्द्र कुमार, एडीआरओ महेन्द्र सिंह लोधी, वरिष्ठ सहायक अमित कुमार मिश्रा, रीजनल कोआडिनेटर यूपीवीएचए पुनीत कुमार श्रीवास्तव, डीपीए पंकज ठाकुर आदि, अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / देवेन्द्र कुमार

Share this story