जौनपुर प्रीमियर लीग के समापन पर पहुंचे पूर्व भारतीय खिलाड़ी सुरेश रैना

WhatsApp Channel Join Now
जौनपुर प्रीमियर लीग के समापन पर पहुंचे पूर्व भारतीय खिलाड़ी सुरेश रैना


जौनपुर प्रीमियर लीग के समापन पर पहुंचे पूर्व भारतीय खिलाड़ी सुरेश रैना


जौनपुर प्रीमियर लीग के समापन पर पहुंचे पूर्व भारतीय खिलाड़ी सुरेश रैना


जौनपुर प्रीमियर लीग के समापन पर पहुंचे पूर्व भारतीय खिलाड़ी सुरेश रैना


जौनपुर, 14 अक्टूबर (हि.स.)। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एकलव्य स्टेडियम में जौनपुर प्रीमियर लीग के समापन समारोह में बुधवार को भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी सुरेश रैना पहुंचे। उन्होंने मैदान पर खिलाड़ियों से मुलाकात की और कुछ गेंदें खेलकर अपने क्रिकेट कौशल का प्रदर्शन किया। इस दौरान उनके साथ सेल्फी लेने और ऑटोग्राफ पाने के लिए छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह दिखा। रैना ने छात्रों की टी-शर्ट, कॉपी और अन्य सामान पर ऑटोग्राफ दिए। उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा।

पत्रकारों से बातचीत में सुरेश रैना ने जौनपुर प्रीमियर लीग के आयोजक अभिषेक सिंह की सराहना करते हुए कहा कि पूर्वांचल विश्वविद्यालय में इतने बड़े स्तर पर बच्चों को खेलने का अवसर देना बड़ी पहल है। उन्होंने विश्वविद्यालय के कुलपति को भी इसके लिए धन्यवाद दिया। रैना ने कहा कि खेल के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है। जौनपुर में भी बच्चों को प्रशिक्षण और संसाधन उपलब्ध कराने की दिशा में अच्छा काम हो रहा है। उन्हें उम्मीद है कि यहां के खिलाड़ी मेहनत के दम पर रणजी ट्रॉफी तक पहुंचेंगे और आगे देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

यूपी में बढ़ें क्रिकेट की टीमें

उत्तर प्रदेश में रणजी ट्रॉफी की टीमों की संख्या बढ़ाने के सवाल पर रैना ने कहा कि यह भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) का विषय है। हालांकि, उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष भी प्रदेश में चार से छह टीमें बनाने का सुझाव रखा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य में अलग-अलग क्षेत्रों से अधिक खिलाड़ियों को आगे आने का अवसर मिलना चाहिए। इससे प्रतिभाओं को बेहतर मंच मिलेगा और प्रतिस्पर्धा भी बढ़ेगी।

मेहनत और अनुशासन से मिलेगी सफलता

रैना ने कहा कि क्रिकेट में आगे बढ़ने के लिए प्रतिभा के साथ कड़ी मेहनत, अनुशासन, बेहतर फिटनेस और सही खानपान जरूरी है। खिलाड़ियों को अपने लक्ष्य के प्रति पूरी तरह समर्पित रहना चाहिए। उन्होंने अपने करियर का जिक्र करते हुए कहा कि वह भी हॉस्टल में रहकर लखनऊ में पढ़े और क्रिकेट के लिए खुद को समर्पित किया। उन्होंने युवा खिलाड़ियों को सलाह दी कि वे खेल के प्रति अपना लक्ष्य तय करें और लगातार अभ्यास करें।

भारतीय टीम के प्रदर्शन पर जताया भरोसा

भारतीय क्रिकेट के प्रदर्शन पर रैना ने कहा कि हाल के वर्षों में भारतीय टीम ने शानदार उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि भारतीय टीम आगामी विश्व कप में भी बेहतर प्रदर्शन करेगी। विराट कोहली की फिटनेस और संभावित वापसी पर उन्होंने कहा कि कोहली फिट हैं और अगले विश्व कप में खेल सकते हैं। उन्होंने मोहम्मद शमी के प्रदर्शन की भी सराहना की।

रैना ने कहा कि एशियाई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। प्रदेश में खेल सुविधाओं के विकास से नई प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जौनपुर के खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए निरंतर मेहनत करनी होगी। यदि उन्हें बेहतर प्रशिक्षण, संसाधन और प्रशासन का सहयोग मिलता रहा तो वे प्रदेश और देश का नाम रोशन कर सकते हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

760990 Articles

Share this story