कोरी समाज को साधने में जुटी भाजपा, सुरेश अनुरागी को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाकर दिया बड़ा संदेश

WhatsApp Channel Join Now
कोरी समाज को साधने में जुटी भाजपा, सुरेश अनुरागी को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाकर दिया बड़ा संदेश


कोरी समाज को साधने में जुटी भाजपा, सुरेश अनुरागी को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाकर दिया बड़ा संदेश

आनंद पटेल बोले- भाजपा में सभी वर्गों का सम्मान, चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने गिनाईं समाज को मिली राजनीतिक भागीदारी

2027 में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने के लिए गांव-गांव पहुंचाएंगे मोदी-योगी सरकार की उपलब्धियां : सुरेश अनुरागी

चित्रकूट, 05 नवंबर (हि.स.)।

बुंदेलखंड की राजनीति में सामाजिक समीकरणों को मजबूत करने के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कोरी समाज को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर बड़ा संदेश दिया है। भाजपा अनुसूचित मोर्चा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के उपाध्यक्ष बनाए गए वरिष्ठ कार्यकर्ता सुरेश अनुरागी का गुरुवार को चित्रकूट धाम कर्वी में पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत कर बधाई दी।

इस दौरान भाजपा नेताओं ने इसे कोरी समाज के सम्मान, संगठनात्मक भागीदारी और सामाजिक जुड़ाव को मजबूत करने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया। कार्यक्रम में 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने का संकल्प भी दोहराया गया।

भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री आनंद सिंह पटेल ने कहा कि भाजपा देश का ऐसा राजनीतिक दल है, जहां सभी जातियों और धर्मों के लोगों को सम्मान एवं आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। दलित कोरी समाज से आने वाले सुरेश अनुरागी को अनुसूचित मोर्चा का क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाना पार्टी का सराहनीय निर्णय है।

उन्होंने कहा कि संगठन में समाज की भागीदारी बढ़ने से भाजपा के प्रति विश्वास मजबूत होगा और आगामी विधानसभा चुनाव में इसका सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा।

2027 में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने का लक्ष्य

नवनियुक्त क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुरेश अनुरागी ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो सम्मान और जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर पूरी निष्ठा से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। गांव-गांव जाकर केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा तथा कोरी समाज को भाजपा से जोड़ने का अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने और भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को मजबूत करने के लिए पूरी ताकत से कार्य करेंगे।

कोरी समाज को सर्वाधिक राजनीतिक सम्मान भाजपा ने दिया

उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि बुंदेलखंड में कोरी समाज को राजनीतिक और संगठनात्मक स्तर पर सर्वाधिक सम्मान भाजपा ने दिया है। समाज से पांच विधायक, एक मंत्री तथा संगठन में कई जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं। सुरेश अनुरागी को अनुसूचित मोर्चा का क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने से कोरी समाज का भाजपा से जुड़ाव और मजबूत होगा।

इस अवसर पर पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी, डॉ संतोष मिश्रा, राजाराम पाल, सोनू खंगार आरख, विनय उपाध्याय, घनश्याम पटेल, रामबरन यादव, जितेंद्र केशरवानी, अतुल त्रिपाठी, मण्डल अध्यक्ष भरतकूप प्रमोद पटेल, जिला मंत्री जवाहर सोनी, श्याम गुप्ता, रमाकांत पांडेय आदि समेत अनेक वरिष्ठ भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रतन पटेल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

772739 Articles

Share this story