मंत्री सुरेश खन्ना को मिलेगा उत्कृष्ट विधायक पुरस्कार

WhatsApp Channel Join Now
मंत्री सुरेश खन्ना को मिलेगा उत्कृष्ट विधायक पुरस्कार


लखनऊ, 15 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्यमंत्री सुरेश कुमार खन्ना को उत्कृष्ट विधायक के पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। इसकी घोषणा शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष की अध्यक्षता में विधान भवन में उत्कृष्ट विधायक समिति में की गयी। बैठक में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय, पूर्व मंत्री रमापति शास्त्री व वरिष्ठ पत्रकार सुरेश बहादुर सिंह उपस्थित रहे।

सुरेश खन्ना लगातार नौ बार से शाहजहांपुर से निर्वाचित हो रहे हैं। वह विधान सभा के वरिष्ठ सदस्य हैं। उनका संसदीय ज्ञान एवं सदन में उल्लेखनीय योगदान रहा है। खन्ना मंत्री के अलावा विपक्ष में भी भाजपा के विधायक मण्डल दल के नेता रहे हैं एवं उनके द्वारा विभिन्न समितियों का सभापतित्व भी किया गया है। वह सदन में भाजपा के मुख्य सचेतक भी रहे हैं। समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सुरेश खन्ना को उत्कृष्ट विधायक पुरस्कार प्रदान किया जायेगा।

हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन

Share this story