70वीं प्रदेशीय विद्यालयी प्रतियोगिता में अमेठी की सुनीता वर्मा ने भारोत्तोलन में जीता स्वर्ण पदक

WhatsApp Channel Join Now
70वीं प्रदेशीय विद्यालयी प्रतियोगिता में अमेठी की सुनीता वर्मा ने भारोत्तोलन में जीता स्वर्ण पदक


70वीं प्रदेशीय विद्यालयी प्रतियोगिता में अमेठी की सुनीता वर्मा ने भारोत्तोलन में जीता स्वर्ण पदक


अमेठी, 21 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद की प्रतिभाशाली भारोत्तोलक खिलाड़ी सुनीता वर्मा ने 70वीं प्रदेशीय विद्यालयी भारोत्तोलन प्रतियोगिता 2026-27 में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से अमेठी का नाम प्रदेश स्तर पर गौरवान्वित हुआ है।

जिला खेल कार्यालय डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम अमेठी के उपक्रीड़ाधिकारी अरविंद सिंह कुशवाहा ने बताया कि 70वीं प्रदेशीय विद्यालयी भारोत्तोलन बालक एवं बालिका प्रतियोगिता का आयोजन 19 से 21 सितंबर तक राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, सहारनपुर में किया गया। प्रतियोगिता में डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम अमेठी की प्रशिक्षित खिलाड़ी सुनीता वर्मा ने 58 किलोग्राम भार वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर उन्होंने अपनी प्रतिभा का परिचय देने के साथ ही जनपद का नाम रोशन किया। सुनीता की इस सफलता से जिला खेल कार्यालय के स्टाफ, प्रशिक्षकों और खिलाड़ियों में खुशी का माहौल है। उपक्रीड़ाधिकारी ने बताया कि सुनीता वर्मा का चयन आगामी स्कूल नेशनल गेम्स 2026-27 के लिए भी हुआ है। राष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता अक्टूबर 2026 के तीसरे सप्ताह में नई दिल्ली में प्रस्तावित है।

जिला खेल कार्यालय की ओर से सुनीता को उपलब्धि पर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि वह राष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन कर अमेठी और उत्तर प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश त्रिपाठी

Share this story