प्रेम, सद्भाव और सेवा का पर्व है दीपावली, राष्ट्रसेवा के संकल्प के साथ बढ़ें आगे : राम किशोर साहू

WhatsApp Channel Join Now
प्रेम, सद्भाव और सेवा का पर्व है दीपावली, राष्ट्रसेवा के संकल्प के साथ बढ़ें आगे : राम किशोर साहू


कानपुर, 07 नवंबर (हि.स.)। दीपावली का पर्व भगवान श्रीराम के आदर्शों, सत्य, धर्म और मर्यादा की विजय का प्रतीक है। यह हमें प्रेम, सद्भाव, सेवा और समर्पण की भावना के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। संगठन की मजबूती और राष्ट्रसेवा के संकल्प के साथ सभी कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ना चाहिए। यह बातें शनिवार को भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित सुंदरकांड पाठ के दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष राम किशोर साहू ने कहीं।

उन्होंने उपस्थित वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की। इसके बाद राम किशोर साहू ने राम दरबार की विधिवत आरती उतारी और वरिष्ठ नेताओं एवं विशिष्टजनों का सम्मान किया।

दीपावली के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय कार्यालय का वातावरण भक्तिमय हो गया। पंडित शरद मिश्रा और उनकी टीम ने विधि-विधान के साथ संगीतमय सुंदरकांड पाठ किया। इस दौरान भाजपा नेताओं, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने प्रभु श्रीराम का स्मरण करते हुए पाठ में सहभागिता की। पूरे आयोजन में धार्मिक उत्साह के साथ संगठनात्मक एकजुटता भी देखने को मिली।

कार्यक्रम में राज्यसभा सदस्य प्रकाश पाल, सांसद रमेश अवस्थी, क्षेत्रीय महामंत्री आनंद सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पवन प्रताप सिंह, पूर्व मंत्री बालचंद्र मिश्रा, कौशल किशोर दीक्षित, विनोद शुक्ला, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी, महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री पुष्पा तिवारी, आशीष शिवहरे और हर्ष दुबे सहित क्षेत्रीय पदाधिकारी एवं सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

774104 Articles

Share this story