पेड़ पर लटकता मिला महिला का शव
May 21, 2026, 16:13 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
सुलतानपुर, 21 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर के कुड़वार थाना क्षेत्र के कटावा गांव के बाहर गुरुवार काे चिलबिल के पेड़ से महिला का शव लटकता हुआ मिला है । मृतका की पहचान कलावती (55) पत्नी राम निहाल निषाद निवासी कटावां के रूप में हुई है । थाना अध्यक्ष प्रवीण यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने फोरेंसिक टीम बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटा कर आगे की प्रक्रिया पूरी कर रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / दयाशंकर गुप्त

