सुलतानपुर में पुलिस मुठभेड़ में एक गौ तस्कर घायल, दाे गिरफ्तार , तीन माैके से फरार

WhatsApp Channel Join Now
सुलतानपुर में पुलिस मुठभेड़ में एक गौ तस्कर घायल, दाे गिरफ्तार , तीन माैके से फरार


सुलतानपुर, 29 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर पुलिस ने गौ-तस्करी करने वाले दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। कुंदाभैरोपुर सर्विस लेन अंडरपास के पास हुई पुलिस मुठभेड़ में एक अपराधी के दाहिने पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया।

पुलिस प्रवक्ता ने बुधवार को बताया कि कादीपुर पुलिस टीम ने बीती रात कुंदाभैरोपुर सर्विस लेन अंडरपास के पास संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया, जिस पर अपराधियों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी । पुलिस की गई जवाबी फायरिंग में अब्दुल सलाम पुत्र खलील ( 45 ), निवासी प्यारेपुर हाजीगंज, थाना चांदा, जनपद सुलतानपुर के दाहिने पैर में घुटने के नीचे गोली लगी। उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उसका उपचार जारी है।

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने अब्दुल सलाम और रियाज पुत्र खलील ( 55), निवासी प्यारेपुर हाजीगंज को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार तीन अन्य अपराधी आफाज पुत्र रियाज, अफजल पुत्र पप्पू और आजाद पुत्र फहीम - मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। घायल अपराधी अब्दुल सलाम के पास से एक .12 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ। गिरफ्तार रियाज के कब्जे से एक बोरी में रखा लोहे का चापड़ और एक लकड़ी का ठेहा मिला।

इस संबंध में स्थानीय थाने पर मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक चारु निगम ने इस सफल कार्रवाई के लिए पुलिस टीम को पचीस हजार रुपये का पुरस्कार प्रदान किया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दयाशंकर गुप्त

Share this story