सुलतानपुर : तालाब में नहाते समय डूबे चार बच्चे, दो की मौत

WhatsApp Channel Join Now
सुलतानपुर : तालाब में नहाते समय डूबे चार बच्चे, दो की मौत


सुलतानपुर, 21 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर के करौंदीकला थानाक्षेत्र के पाकरपुर गांव में तालाब में नहाते समय मंगलवार शाम चार बच्चे डूब गए। दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य बच्चों को ग्रामीणों ने बचा लिया। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

करौंदीकला थाना क्षेत्र के पाकरपुर गांव निवासी मोहम्मद इस्लाम के बेटे राज (12) और रियाज (9) गांव के तालाब में खेलने और नहाने गए थे। नहाते समय गहरे पानी में डूब गए और उनकी मौत हो गयी। उनके साथ तालाब में आशिया बानो, अंश और अंशु को ग्रामीणों ने समय रहते बचा लिया।

क्षेत्राधिकारी कादीपुर विनय गौतम ने बताया कि तीनों बच्चों का इलाज चल रहा है और वे खतरे से बाहर हैं। दोनों मृत बच्चों के शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना स्थल पर एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड और करौंदीकला थाने की पुलिस बल मौजूद है और शांति व्यवस्था कायम है।

हिन्दुस्थान समाचार / दयाशंकर गुप्त

Share this story