ट्रैक्टर के नीचे दबकर किसान की मौत

WhatsApp Channel Join Now
ट्रैक्टर के नीचे दबकर किसान की मौत


सुलतानपुर, 29 जुलाई (हि.स.) । उत्तर प्रदेश में जिला सुलतानपुर के थाना दोस्तपुर के ग्राम इमली में खेत की जुताई के समय ट्रैक्टर पलटने से किसान की मौत हो गयी।

क्षेत्राधिकारी कादीपुर विनय कुमार गौतम ने बुधवार को बताया कि थाना दोस्तपुर के ग्राम इमली की पुष्पा चतुर्वेदी ने बताया गया कि उनके पति दिनकर चतुर्वेदी सुबह अपने खेत की जुताई करने ट्रैक्टर से गए थे, जिसमें ट्रैक्टर उनका फंस गया। इसके निकालने के फलस्वरूप ट्रैक्टर पलटने के कारण वो ट्रैक्टर की चपेट में आकर घायल हो गया। उनको सीएचसी दोस्तपुर ले जाया गया, जहां उनको मृत घोषित कर दिया गया। पंचायतनामा भर के शव को पोस्टमार्टम भेजा जा रहा है, विधिक कार्यवाही की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दयाशंकर गुप्त

Share this story