नाना की डाट से क्षुब्ध नाती ने की आत्महत्या

WhatsApp Channel Join Now
नाना की डाट से क्षुब्ध नाती ने की आत्महत्या


सुलतानपुर, 25 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर के थाना गोसाईगंज क्षेत्र मे एक युवक ने अपने नाना की डाट से नाराज होकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर सुनील कुमार ने गुरुवार को बताया कि थाना गोसाईगंज क्षेत्र के ग्राम रहिलपारा में आनंद वर्मा (14) पुत्र अवधराज वर्मा ने बगिया में फांसी लगा करके आत्महत्या कर ली है। सूचना पर क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक व अन्य पुलिस मौके पर पहुँची। पूछताछ मेंं बताया कि आनंद वर्मा अपने नाना लाल बहादुर के यहाँ रहते थे और बीते सुबह आम बीनने को लेकर के इनके नाना ने इनको डांट दिया था कि कहाँ समय वेस्ट करते रहते हो। इस पर नाराज़ होकर वह सुबह से ही गायब हो गए थे और रात को उनकी लाश बगिया के पेड़ से लटकी हुई मिली। आनंद वर्मा मूलतः ममर्खा गाँव थाना कुड़ेभार क्षेत्र के रहने वाले हैं। इनके माता-पिता कुड़ेभार में ही रहते हैं। पंचायतनामा की कार्रवाई चल रही है। फील्ड यूनिट फॉरेंसिक टीम बुला ली गई है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दयाशंकर गुप्त

Share this story